इंदौर में रैपिडो ड्राइवर ने छात्रा से की छेड़छाड़:विरोध करने पर भाई को थप्पड़ मारा, दोनों को रास्ते में छोड़कर भागा




इंदौर के विजय नगर में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और उसके छोटे भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार रात रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भी बनाई गई है। घटना सोमवार शाम की है। छात्रा अपने छोटे भाई के साथ स्कीम-78 स्थित दादी के घर से सुखलिया स्थित अपने घर जाने के लिए रैपिडो पर बैठी थी। रास्ते में ड्राइवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी दोनों को रास्ते में छोड़कर भाग गया। चलती एक्टिवा पर 13 साल की छात्रा से छेड़छाड़ विजय नगर पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसका भाई भी उसी स्कूल में पढ़ता है। दोनों अक्सर स्कीम-78 स्थित दादी के घर रुकते हैं और परिवार के किसी सदस्य के साथ सुखलिया स्थित अपने घर जाते हैं। सोमवार को परिवार के सदस्य व्यस्त थे, इसलिए दादी ने दोनों के लिए रैपिडो से एक्टिवा बुक की थी। कुछ देर बाद सफेद रंग की एक्टिवा लेकर एक युवक पहुंचा। पहले छात्रा का भाई और फिर वह पीछे बैठ गई। दोनों ने अपने बैग पैरों पर रख लिए। कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने कहा कि बैग के कारण उसे एक्टिवा चलाने में परेशानी हो रही है। उसने बैग आगे रखने और छात्रा को आगे बैठने के लिए कहा। छात्रा ने उसकी बात मान ली। इसके बाद ड्राइवर ने छात्रा के पैरों को गलत तरीके से छुआ और चलती एक्टिवा पर खड़े होकर उसके ऊपर बैठने की कोशिश की। छात्रा पीछे खिसकी तो आरोपी ने कहा कि गाड़ी ज्यादा न हिलाएं, वरना वे गिर जाएंगे। उसकी हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने विरोध किया और रास्ते में एक्टिवा रुकवा दी। रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई इस दौरान छात्रा के भाई ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उसे थप्पड़ मार दिया और मौके से भाग गया। घर पहुंचने के बाद दोनों बच्चों ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। रात में माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर छात्रा ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *