Headlines

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी- भोपाल पहुंची भारतीय हॉकी टीम:खिलाड़ियाें काे एयरपोर्ट पर लगाया तिलक; शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत




महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल-2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार रात करीब 10 बजे भोपाल पहुंची। भोपाल एयरपोर्ट पर टीम का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। खिलाड़ियों का तिलक और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। राजधानी में 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित एशिया की छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन है और इस बार लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के साथ कुल चौथी बार चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। मुकाबले नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। करीब 137 एकड़ में विकसित इस कॉम्प्लेक्स के हॉकी स्टेडियम में 4 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। दर्शकों के लिए मैच देखने की एंट्री नि:शुल्क रखी गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी टीमों की मौजूदगी से भोपाल में खेल का माहौल बनने लगा है। इस आयोजन के जरिए राजधानी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी के बड़े आयोजन की मेजबानी का अवसर मिल रहा है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *