Headlines

कपास के खेत में गांजे के 97 पौधे मिले:खरगोन में 9 किलो गांजा जब्त, रखवाली कर रहा युवक गिरफ्तार




खरगोन के बेड़िया इलाके में पुलिस ने कपास के खेत में गांजे की खेती पकड़ी। गुरुवार को पिपरीखेड़ी के दांगी फालिया में दबिश देकर 97 हरे पौधे जब्त किए गए। पौधों की ऊंचाई करीब 2 से 3 फीट थी। उनका कुल वजन 9 किलो 260 ग्राम और अनुमानित कीमत 74 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने खेत की रखवाली कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि पिपरीखेड़ी के दांगी फालिया में गांजे की खेती की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और खेत की घेराबंदी कर रामलाल उर्फ रामू डावर को पकड़ा। खेत की तलाशी में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने सभी 97 पौधे जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एएसपी शकुंतला रुहल ने बताया कि पौधों की ऊंचाई करीब 2 से 3 फीट थी। मामले में जांच जारी है। पुलिस मुख्यालय की नारकोटिक्स शाखा का विशेष अभियान 10 नवंबर तक चल रहा है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *