कांग्रेस ने चुनाव आयोग का रावण रूपी पुतला फूंका:पार्टी के सीहोर जिला अध्यक्ष बोले- लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों को जनता सबक सिखाएगी




सीहोर में दशहरा पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और चुनाव आयोग का रावण रूपी पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने किया। राजीव गुजराती ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली शक्तियों का विरोध करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को तबाह करने और असत्य को बढ़ावा देने का काम हो रहा है। कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि असत्य पर सत्य की जीत होगी और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों को जनता सबक सिखाएगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद थे। उन्होंने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस वजह से विरोध प्रदर्शन किया ये विरोध अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट में कहा गया कि इनमें से चार आपत्तियां एक ही दिन दर्ज की गई थीं। हालांकि आयोग ने अपने जवाब में कहा कि लिखित नोट, टिप्पणियां, तकनीकी सुझाव और आंतरिक जांच-व्यवस्था सामान्य और लगातार चलने वाली प्रक्रिया हैं। इनका मकसद पारदर्शिता, कानूनी अनुपालन और चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करना है। आयोग ने कहा कि उसके सभी काम कानून और आयोग के निर्देशों के अनुसार हुए हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *