कांग्रेस ने CEC की तस्वीर लगा रावण का पुतला फूंका:मंदसौर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए, अनुच्छेद-326 का वाचन किया




मंदसौर के गांधी चौराहे पर मंगलवार शाम को शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का चित्र लगे रावण का पुतला जलाया। उन्होंने ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए। चुनाव में पारदर्शिता की मांग की। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर और विधायक विपिन जैन भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया, जो वयस्क मताधिकार पर चुनाव का प्रावधान करता है। उन्होंने मतदान का महत्व समझाया और निष्पक्ष चुनाव की जरूरत बताई। तस्वीरें देखें… प्रदर्शन में मनजीत सिंह मनी, आमीन खान, सम्यक जैन चौधरी, महेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, नियाज अहमद, विजय जैन, सावन मकवाना, कैलाश कुमावत, पीरु लाल सोलंकी, पंकज जोशी, राखी सत्रावाला, नम्रता सत्रावाला, विश्वनाथ सोनी, विजय चौहान, राकेश सेन, सम्राट, कांतिलाल राठौर, जगदीप सिंह, मंगल गवली, सलीम खान, साबिर इलेक्ट्रीशियन, सुनीता रफत पयामी, रमेश बिजवानी और अनीता भदोरिया सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *