Headlines

कार्बाइड गन के साथ रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी:ग्वालियर कोतवाली में पदस्थ कुमकुम दुबे सस्पेंड; वीडियो वायरल होने के बाद SP ने की कार्रवाई




सोशल मीडिया पर कार्बाइड गन के साथ वीडियो और रील पोस्ट करना ग्वालियर कोतवाली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक कुमकुम दुबे को भारी पड़ गया। वीडियो में वह हाथ में कार्बाइड गन लेकर उसे चलाते हुए नजर आ रही हैं। मामला सामने आने और प्राथमिक जांच में महिला आरक्षक की पहचान की पुष्टि होने के बाद प्रभारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही लाइन अटैच करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। कार्बाइड गन चलाते वीडियो हुआ वायरल सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से महिला आरक्षक का वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें वह कार्बाइड गन हाथ में लेकर प्रदर्शन करती और उसे चलाती नजर आ रही हैं। वर्दी में पुलिसकर्मी का इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे। जांच के बाद SP ने किया सस्पेंड वीडियो सामने आने के बाद प्रभारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मामले की प्राथमिक जांच के निर्देश दिए। जांच में वीडियो की सत्यता और महिला आरक्षक की पहचान कुमकुम दुबे के रूप में सामने आने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विभाग में अनुशासन और पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर नियमों का पालन जरूरी है। पुलिस लोगों से कर रही कार्बाइड गन नहीं चलाने की अपील पुलिस पहले भी कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। कई फैक्ट्रियों और कारखानों पर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 की दीपावली के दौरान कार्बाइड गन की चपेट में आने से कई लोग और बच्चे घायल हुए थे। इसी वजह से पुलिस लगातार लोगों से ऐसी गन नहीं खरीदने और न चलाने की अपील कर रही है। ऐसे में पुलिस विभाग में पदस्थ महिला आरक्षक का ही कार्बाइड गन के साथ वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *