![]()
नरसिंहपुर जिले चांवरपाठा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत हीरापुर में एक किसान के कुएं में करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ पिछले सात दिनों से कुएं में फंसा हुआ था। बुधवार को वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, किसान ने कुएं में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी थी। इसके बावजूद कई दिनों तक रेस्क्यू नहीं किया गया। ग्रामीण लगातार मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकालने की मांग कर रहे थे। कुएं में मगरमच्छ होने से किसान और आसपास के लोग भयभीत थे। रेस्क्यू के बाद मिली राहत बुधवार को मामला संज्ञान में आने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर मगरमच्छ को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। सात दिनों से फंसे मगरमच्छ के बाहर आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, सूचना मिलने के बावजूद शुरुआती दिनों में रेस्क्यू नहीं होने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।
publish_date
किसान के कुएं में फंसा मगरमच्छ 7 दिन बाद निकाला:हीरापुर में वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला; ग्रामीणों ने ली राहत
