Headlines

खरगोन- प्रिंसिपल ने 5 साल की छात्रा से की छेड़छाड़:अलग कमरे में ले गया, वहां की गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्तार




खरगोन में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर 5 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना टांडाबरुड़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। अलग कमरे ले जाकर की छेड़छाड़ पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार को हुई थी। प्रिंसिपल ने छात्रा को स्कूल के एक अलग कमरे में बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ की। घर लौटने के बाद डरी हुई छात्रा ने माता-पिता को यह बात बताई। रविवार को छात्रा के माता-पिता ने टांडाबरुड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टांडाबरुड़ थाना प्रभारी अंतिम पंवार ने बताया कि आरोपी प्राचार्य चम्पालाल मंडलोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *