![]()
खरगोन शहर में रविवार शाम राष्ट्र सेविका समिति की करीब 500 सेविकाओं ने पूर्ण गणवेश में भव्य पथ संचलन निकाला। समिति की स्थापना के 90 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस संचलन में सेविकाओं ने अनुशासन और शानदार कदमताल के साथ समाज को एकता का संदेश दिया। करीब ढाई किलोमीटर लंबे इस रास्ते में शहरवासियों ने 10 से ज्यादा जगहों पर फूल बरसाकर सेविकाओं का जोरदार स्वागत किया। एकत्रीकरण के बाद यह पथ संचलन बलवंत छात्रावास से शुरू हुआ। इसके बाद यह गुरुनानक चौराहा, राधावल्लभ मार्केट, जवाहर मार्ग, टीआईटी कॉम्प्लेक्स और बस स्टैंड जैसे प्रमुख इलाकों से होते हुए वापस छात्रावास पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे रास्ते में अलग-अलग दुकानों, प्रतिष्ठानों और सामाजिक संगठनों ने मंच लगाकर सेविकाओं पर पुष्पवर्षा की और उनका उत्साह बढ़ाय नारी शक्ति के जागरण और संस्कारों की यात्रा के 90 वर्ष संचलन शुरू होने से पहले प्रांत संपर्क प्रमुख रेणुका पिल्ले ने सेविकाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समिति के 90 साल पूरे होना नारी जागरण, संगठन, अच्छे संस्कार और देश के प्रति समर्पण की एक लंबी यात्रा को दर्शाता है। यह आयोजन भारतीय नारी शक्ति की एकजुटता और उसके सामर्थ्य का प्रतीक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रविबाला महाजन ने की। इस पूरे आयोजन के जरिए समाज में मातृशक्ति के संगठित स्वरूप और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
publish_date
खरगोन में 500 सेविकाओं ने पथ संचलन निकाला:वक्ता ने कहा- ये आयोजन भारतीय नारी शक्ति की एकजुटता और उसके सामर्थ्य का प्रतीक
