![]()
सागर के जिले के खुरई स्थित संत रविदास वार्ड में गुरुवार शाम किराए के मकान से बदबू आने पर पुलिस पहुंची। अंदर 50 वर्षीय रवि खटीक का शव फंदे पर लटका मिला। वह दमोह जिले का रहने वाला था। शव करीब दो दिन पुराना होने की आशंका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव मर्चुरी में रखवाया गया है, शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। दो महीने पहले किराए के मकान में रहने आया था दंपती रवि खटीक मूल रूप से दमोह जिले के हिडोरिया गांव का रहने वाला था। वह पत्नी मंजू खटीक के साथ संत रविदास वार्ड में किराए के मकान में रहता था। दंपती करीब दो महीने पहले यहां रहने आया था। रवि छोटा लोडिंग वाहन चलाकर परिवार का गुजारा करता था। वाहन खरीदने के लिए पैसों को लेकर विवाद की बात प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। मंजू के अनुसार, रवि नया लोडिंग वाहन खरीदना चाहता था और इसके लिए उससे पैसे मांग रहा था। वह मायके में रखी बकरियां बेचकर पैसे लाने की बात कहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आई है। दो दिन पहले अपने मायके गई थी पत्नी मंजू ने बताया कि वह दो दिन पहले अपने मायके कबीर वार्ड चली गई थी। वहां एक दिन रुकने के बाद दूसरे दिन शाम को उसे पति के बारे में सूचना मिली। उसने यह भी बताया कि रवि शराब और गांजा पीता था। दोनों की शादी को करीब 25 साल हो चुके थे। मंजू के मुताबिक, रवि उस पर किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगाकर भी विवाद करता था। पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच सूचना मिलने पर खुरई शहरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
publish_date
खुरई में किराए के मकान में फंदे पर मिला व्यक्ति:घर से बदबू आने पर पहुंची पुलिस; दो दिन पहले मायके गई थी पत्नी
