Headlines

ग्वालियर में सड़क निर्माण को लेकर AAP का अल्टीमेटम:मंत्री नारायण सिंह के निवास की सड़क 2 महीने में नहीं बनने पर आंदोलन की चेतावनी




ग्वालियर में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के निवास तक जाने वाली सड़क बनवाने के लिए नगर निगम को दो महीने का समय दिया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि इस दौरान सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो मंत्री के निवास के बाहर आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को AAP के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क पिछले तीन से चार साल से बदहाल है। गिरवाई नाके से मंत्री के निवास तक, वहां से उनके कार्यालय और समाधिया कॉलोनी के ए ब्लॉक गेट तक सड़क की हालत खराब है। लंबे समय से मांग के बावजूद अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन त्रिलोचन सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नगर निगम को सड़क निर्माण शुरू करने के लिए दो महीने का समय दिया गया है। तय समय में काम शुरू नहीं हुआ तो पार्टी मंत्री के निवास के बाहर आंदोलन करेगी। मंत्री को कई बार बताई समस्या, नहीं हुआ समाधान त्रिलोचन सिंह के मुताबिक, सड़क की समस्या को लेकर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को कई बार अवगत कराया जा चुका है। पार्टी के प्रतिनिधियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। इसी कारण पार्टी ने नगर निगम अधिकारियों को दो महीने का अल्टीमेटम दिया है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *