घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला:छतरपुर में बुजुर्ग, बेटा और 6 महीने की गर्भवती बहू घायल; रास्ते को लेकर विवाद था




छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा गांव में सोमवार शाम रास्ते को लेकर चल रहा विवाद रात में मारपीट तक पहुंच गया। घर में घुसकर विश्वकर्मा परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। घटना में अच्छेलाल विश्वकर्मा (55), उनकी बहू निशा विश्वकर्मा (23) और ब्रजेश विश्वकर्मा (25) घायल हुए। परिजनों के मुताबिक, निशा छह महीने की गर्भवती हैं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि घर के सामने खाली जमीन और रास्ते को लेकर करीब छह महीने से विवाद चल रहा है। आरोप है कि रज्जू खान ने रास्ता बंद कर दिया है। परिवार इस बारे में थाना पुलिस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जनसुनवाई में कई बार शिकायत कर चुका है। घर के सामने ईंट रखने पर विवाद
सोमवार शाम करीब 6 बजे घर के सामने ईंटें रखने को लेकर फिर विवाद हुआ। विश्वकर्मा परिवार का आरोप है कि ईंटें हटाने के बाद रिजवाना बेगम और उनकी बेटी असिना खान घर में घुस आईं और परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा। गर्भवती निशा के साथ भी मारपीट का आरोप है। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया गया। इमरजेंसी में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया। मामले में पुलिस जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *