![]()
छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने देसी कट्टे और सिगरेट के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने भोपाल में पढ़ाई करने की बात बताई लवकुशनगर थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि युवक की पहचान कर ली गई है। उसके माता-पिता और सोनी परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वीडियो कब बनाया, इसकी जांच कर रही पुलिस पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो कब बनाया गया था। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
publish_date
छतरपुर में देसी कट्टे के साथ युवक ने बनाया वीडियो:इंस्टाग्राम-फेसबुक पर सिगरेट के साथ रील पोस्ट किया, पहचान के बाद पुलिस तलाश में जुटी
