![]()
बॉलीवुड अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 95 साल से अधिक उम्र की इंदिरा भादुड़ी का इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। उन्हें एलर्जी से जुड़ी परेशानी भी है, जो बीच-बीच में सामने आती रहती है। डॉक्टर कर रहे निगरानी परिवार के सदस्य लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। डॉक्टर उनकी स्थिति और रिकवरी को देखते हुए आगे का निर्णय लेंगे। इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी इंदिरा भादुड़ी की तबीयत खराब हुई थी। उस समय जानकारी मिलने पर जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भोपाल पहुंचे थे। श्यामला हिल्स में रहता है परिवार इंदिरा भादुड़ी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके पति तरुण कुमार भादुड़ी पत्रकार और लेखक थे। जया बच्चन उनकी तीन बेटियों में सबसे बड़ी हैं। जया की दोनों बहनें भी भोपाल में रहती हैं। बच्चन परिवार का भोपाल से पुराना जुड़ाव रहा है। अमिताभ बच्चन, जया और अभिषेक कई मौकों पर परिवार के साथ भोपाल आ चुके हैं।
publish_date
जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी बीमार, भोपाल में भर्ती:95 साल से अधिक उम्र, पारुल अस्पताल में चल रहा इलाज; एलर्जी की भी परेशानी
