जहरीली शराब बनाने केमिकल बेचा, सप्लायर का पिता भी गिरफ्तार:अकाउंट से जुड़े काम संभालते था, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा




देवास के चंदाना शराब कांड में पुलिस ने केमिकल सप्लायर अमन कासलीवाल के पिता आनंद कासलीवाल को भी आरोपी बनाया है। वह मामले के 13वें आरोपी हैं। जांच में सामने आया कि आनंद केमिकल कारोबार में सक्रिय थे और अकाउंट समेत दूसरे काम संभालते थे। अमन के कर्मचारियों से पूछताछ में आनंद की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें आरोपी बनाया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोर्ट में पेश किया गया सोमवार को पुलिस ने अमन कासलीवाल और अजय को कोर्ट में पेश किया। दोनों की रिमांड 2 नवंबर को खत्म होनी थी, लेकिन पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड और बढ़वा ली। मामले के बाकी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस केमिकल की खरीद-फरोख्त, सप्लाई और जहरीली शराब बनाने के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। जांच में अजय को नकली शराब बनाने का मुख्य आरोपी माना गया है, जबकि अमन पर केमिकल सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, अमन के यहां से ही केमिकल देवास पहुंचा था। आरोपियों ने इसका इस्तेमाल जहरीली शराब बनाने में किया था। आनंद की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *