Headlines

झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला:10 लोगों पर घेरकर हमला करने के आरोप, एक गंभीर पुरानी रंजिश की आशंका




गुना में रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना सिसोदिया कॉलोनी में टेलीफोन एक्सचेंज के पास हुई। आरोप है कि 8 से 10 युवकों ने बाइक सवार नितिन रजक और उसके साथी राहुल को घेरकर चाकू से वार किए। हमले में नितिन की हालत गंभीर है। उसे भोपाल रेफर करने की सलाह दी गई है। नितिन के मुताबिक, रविवार रात करीब 11:30 बजे वह राहुल के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान पूर्व मंत्री की कोठी के पास से कुछ युवक उनका पीछा कर रहे थे। टेलीफोन एक्सचेंज के पास युवकों ने दोनों को घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। नितिन की कमर और हाथ में चोट आई, जबकि राहुल भी घायल हो गया। एंबुलेंस नहीं मिलने पर भोपाल नहीं ले जा सके परिजन
डायल 112 की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नितिन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल ले जाने की सलाह दी, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *