Headlines

झाबुआ एसडीएम ने ग्रामीण परिवार के साथ मनाई दिवाली:कोकावद गांव में बच्चों को मिठाई और उपहार दिए, परिवार के साथ भोजन किया




झाबुआ जिले के रामा क्षेत्र के कोकावद गांव में शुक्रवार शाम एसडीएम महेश मंडलोई ने एक ग्रामीण परिवार के साथ दिवाली मनाई। वे गांव के मुकेश पिता नाथू भूरिया के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ आंगन में दीप जलाए और बच्चों को मिठाई व उपहार दिए। बच्चों के साथ जलाईं फुलझड़ियां एसडीएम के पहुंचने पर आसपास के ग्रामीण और बच्चे भी वहां जमा हो गए। मंडलोई ने बच्चों के साथ फुलझड़ियां और पटाखे जलाए। उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों को मिठाइयां बांटीं और बच्चों को दिवाली के उपहार दिए। परिवार और ग्रामीणों के साथ किया भोजन बाद में मंडलोई ने मुकेश भूरिया के परिवार और वहां मौजूद ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया। मंडलोई ने कहा कि प्रशासक का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी योजनाएं लागू करने के साथ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के जीवन में मुस्कान लाना भी है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि वे आम लोगों के सुख-दुख में शामिल हों।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *