![]()
इंदौर के कनाड़िया इलाके में रविवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ड्राइवर के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर की खोपड़ी के हिस्से सड़क पर बिखर गए। करीम खान और जेयू संस्था के सदस्यों ने इन हिस्सों को समेटा। सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। कनाड़िया पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे सेवाकुंज अस्पताल के पास बायपास रोड पर हुआ। पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में बारदान भरा हुआ था। इसे सांवेर निवासी ललित पिता गोविंद डोमार चला रहा था। वह बारदान लेकर सांवेर जा रहा था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सीधे डिवाइडर से टकरा गई। मोबाइल से हुई पहचान
हादसे में ललित के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि ललित अविवाहित था। उसके परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है। पुलिस के अनुसार, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन कहां से आ रहा था, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। कनाड़िया पुलिस ने बारदान से भरे दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।
publish_date
डिवाइडर से टकराई पिकअप…खोपड़ी के हिस्से सड़क पर बिखरे:इंदौर में ड्राइवर की मौत; बारदान लेकर जा रहा था सांवेर
