Headlines

दीपावली के बाद सड़कों पर उतरा इंदौर निगम का अमला:चार घंटे में बाजार-मुख्य सड़कें साफ, शहर की गलियों और अन्य इलाकों में भी चला अभियान




दीपावली के बाद इंदौर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम का अमला अलसुबह ही सड़कों पर उतर गया। शहर के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निगम की अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर दीपावली के दौरान सड़कों पर फैले कचरे को साफ किया। इस काम में सफाईकर्मियों के साथ निगम की विभिन्न मशीनों को भी लगाया गया। निगम अधिकारियों ने भी संभाला मोर्चा नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर सफाई का पूरा अमला मुस्तैदी से काम में जुटा रहा। निगम के कई आला अधिकारी भी अलसुबह से सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते नजर आए। टीमों ने पहले मुख्य सड़कों और प्रमुख बाजारों की सफाई की। इसके बाद शहर की गलियों और अन्य इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया। एक दिन पहले कमिश्नर ने किया था दौरा दीपावली पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने रविवार को ही शहर के प्रमुख बाजारों और इलाकों का दौरा किया था। उन्होंने सराफा, राजबाड़ा, एमजी रोड, रीगल और जवाहर मार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *