दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, VIDEO:बीच-बचाव करने पर परिवार को भी पीटा; पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा




मैहर शहर के महाराजा नगर में सोमवार देर रात मारपीट और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। देवी जी मंदिर के पास रहने वाले किराना दुकानदार महेश प्रजापति के घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाले मल्हार परिवार के लोगों पर मारपीट करने का आरोप है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीच-बचाव करने पर घर पहुंचकर किया हमला जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे महेश प्रजापति की किराना दुकान पर हसमुख मल्हार कथित तौर पर शिवम साहू के साथ मारपीट कर रहा था। दुकानदार महेश ने बीच-बचाव कर उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर हसमुख मल्हार अपने साथियों के साथ महेश के घर पहुंच गया। यहां महेश और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा मामला मां शारदा धाम देवी जी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। चौकी प्रभारी विनय प्रकाश शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *