![]()
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के हत्था बाजार में दीपावली की रात सोनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान में पूजा के दौरान जलता हुआ पटाखा अंदर जा घुसा, जिससे आग भड़क गई। घटना में करीब 60 से 70 हजार रुपए का सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर दुकान का ज्यादातर सामान बचा लिया। दुकान में रखा मोबिल ऑयल भी आया चपेट में जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे दुकान में दीपावली की पूजा हो रही थी। पूजा के बाद दुकान संचालक नरेंद्र सोनी कुछ दूरी पर बैठे थे। इसी दौरान जलता हुआ पटाखा दुकान के अंदर जा घुसा। दुकान में मोबिल ऑयल समेत ज्वलनशील सामान रखा था। पटाखे के संपर्क में आने से आग भड़क गई और दुकान का करीब आधा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। बोरवेल से पानी डालकर बुझाई आग आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर उसे बुझाने लगे। पास के बोरवेल से लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। नरेंद्र सोनी ने भी लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई। नरेंद्र सोनी के मुताबिक, वह पूजा के बाद कुछ दूरी पर बैठे थे और थोड़ी देर में दुकान बंद करने वाले थे। आग से 60 से 70 हजार रुपए के सामान का नुकसान हुआ, जबकि दुकान का ज्यादातर सामान बच गया। रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाएगी
publish_date
दुकान में घुसा पटाखा, ऑटो पार्ट्स दुकान में लगी आग:सीधी में दीपावली पूजा के दौरान हादसा; 70 हजार रुपए का सामान जला
