![]()
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार शाम बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे आजाद बाबू घायल हो गए। हादसा कगास नदी के खडुई घाट पुल पर हुआ। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में प्राथमिक इलाज के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। पीछे से बाइक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे आजाद बाबू धान की फसल काटने खेत जा रहे थे। इसी दौरान नईगढ़ी से लालगंज की ओर जा रही बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। सड़क किनारे मौजूद बाबू खान, मटरू खान, फरीद खान और अन्य लोगों ने घायल को संभाला। सूचना मिलने पर उनके बड़े भाई चमन खान भी मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले गए। सिर और कान में आई चोट अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने आजाद बाबू के सिर, कान और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें होने पर उन्हें रीवा रेफर कर दिया। नईगढ़ी थाना प्रभारी अनिल काकड़े ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। हादसे में इस्तेमाल बाइक थाने में खड़ी कराई गई है। बाइक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
publish_date
बाइक ने खेत जा रहे युवक को टक्कर मारी:मऊगंज में खडुई घाट पुल पर हादसा; सिर और कान में चोट के बाद रीवा रेफर
