देवास में कुत्तों ने दो बच्चों पर हमला किया:2 साल के बच्चे का हाथ मुंह में दबाकर खींचा, 5 साल की बच्ची को भी काटा




देवास में आवारा कुत्तों का हमला लगातार बच्चों के लिए खतरा बन रहा है। सोमवार को दो अलग-अलग कॉलोनियों में घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। दोनों घायल बच्चों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया है। पहली घटना दोपहर करीब 2 बजे राजीव नगर क्षेत्र में हुई। यहां शबनम का 2 साल का बेटा अरमान घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ता बच्चे का हाथ मुंह में दबाकर उसे खींचने लगा। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। हमले में बच्चे के हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर दांत के निशान आए हैं। दूसरी घटना में 5 साल की बच्ची पर हमला
दूसरी घटना इटावा के त्रिलोक नगर क्षेत्र में हुई। यहां घर के बाहर खेल रही 5 साल की हर्षिता कुशवाह पर कुत्ते ने हमला कर दिया। पड़ोसी ने बच्ची को जमीन पर गिरा देखा तो तुरंत दौड़कर कुत्ते को भगाया और उसे बचाया। इसके बाद हर्षिता की मां माया उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। माया ने बताया कि उनकी बेटी दुकान जा रही थी, तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर सुशील सोनगरा ने बताया कि दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया है। फिलहाल दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *