Indore Crime | Husband Kills Wife After Secret Recording Reveal


इंदौर के राऊ इलाके में पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड करने वाले पवन सोनी को पत्नी और फैजान के बीच किसी साजिश का शक था। इसके लिए उन्होंने घर के कमरे में वॉयस रिकॉर्डर छिपाकर रखा था। नाबालिग बेटे के मुताबिक, रिकॉर्डर में करीब 18 घंटे की बातचीत दर्ज

.

बेटे ने पुलिस को बताया कि रिकॉर्डिंग में मां वर्षा और फैजान उर्फ रेहान के बीच बहन को बेचने, पिता की हत्या करने और बेटे यानी उसे नुकसान पहुंचाने जैसी बातें थीं। हालांकि, रिकॉर्डिंग में वास्तव में क्या बातचीत हुई और बेटे के दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

करवा चौथ से पहले खरीदा था रिकॉर्डर

बेटे के मुताबिक, पिता को मां वर्षा और फैजान के बीच चल रही बातचीत को लेकर कुछ अनहोनी का शक था। इसी की सच्चाई जानने के लिए पवन ने करवा चौथ से पहले एक वॉयस रिकॉर्डर खरीदा था।

बेटे ने पुलिस को बताया कि गांव जाने से पहले पिता ने यह रिकॉर्डर घर के कमरे के एक कोने में छिपाकर रख दिया था। इसके बाद पूरा परिवार गांव चला गया। ग्यारस के दिन लौटने पर पिता ने रिकॉर्डर में दर्ज बातचीत सुनी।

पवन सोनी और वर्षा ने 18 साल पहले लव मैरिज की थी।

पवन सोनी और वर्षा ने 18 साल पहले लव मैरिज की थी।

दोस्तों को भी बताई थी साजिश की आशंका

जानकारी के मुताबिक, पवन ने अपनी आशंकाएं कुछ दोस्तों से भी साझा की थीं। उसने उन्हें बताया था कि उसे और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।

उसने बातचीत की रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही थी। पड़ताल में यह भी सामने आया है कि पवन ने इस मामले में हिंदूवादी संगठनों के कुछ लोगों से संपर्क किया था। हालांकि, घटना के बाद इस संबंध में कोई सामने नहीं आ रहा है।

पिता ने बेटे को नहीं बताई थी पूरी बात

बेटे के मुताबिक, रिकॉर्डिंग वाला वॉयस रिकॉर्डर पिता ने अपने पास ही रखा था। उन्होंने रिकॉर्डिंग में सुनी गई बातों के बारे में किसी को बताने से मना किया था। इसी वजह से बेटे ने भी इस बारे में किसी से चर्चा नहीं की।

बेटे ने पुलिस को घर में रिकॉर्डर होने की जानकारी दी है, लेकिन उसे यह नहीं पता कि रिकॉर्डर कहां रखा गया था और पुलिस ने उसे जब्त किया है या नहीं। अब रिकॉर्डर और उसमें मौजूद ऑडियो की जांच अहम हो सकती है। पुलिस बेटे के बयान और बाकी पहलुओं की जांच कर रही है।

पत्नी वर्षा के गले में जंजीर लिपटी हुई मिली और उसके गर्दन में चाकू फंसा हुआ दिख रहा है। पवन के गले में फांसी का फंदा दिख रहा है।

पत्नी वर्षा के गले में जंजीर लिपटी हुई मिली और उसके गर्दन में चाकू फंसा हुआ दिख रहा है। पवन के गले में फांसी का फंदा दिख रहा है।

एक साल से बढ़ रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद

राऊ पुलिस के मुताबिक, पवन सोनी और वर्षा ने करीब 18 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों कुछ समय तक शिर्डी में रहे। करीब 15 साल पहले वे इंदौर आ गए। यहां दोनों नौकरी करने लगे। इसी दौरान उनके दो बच्चे हुए। बेटे के मुताबिक, करीब एक साल पहले पिता पवन की नौकरी छूट गई थी।

कमर में तकलीफ होने के कारण भी वे नियमित काम नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा। करीब सात महीने पहले दोनों ने मिलकर पराठे की दुकान शुरू की थी। इसी दौरान फैजान उर्फ रेहान नाम का युवक दुकान पर लोहे का शेड लगाने आया था। बेटे के मुताबिक, यहीं से मां वर्षा और फैजान की जान-पहचान हुई।

एक ही घर में रहते थे, लेकिन सात महीने से अलग-अलग

पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों करीब सात महीने से एक ही घर में रहते हुए भी अलग-अलग रह रहे थे। उनके बीच बातचीत और आपसी संबंध सामान्य नहीं रह गए थे। करीब पांच महीने पहले पवन ने वर्षा को मोबाइल पर फैजान से बात करते हुए देख लिया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

पवन ने वर्षा को समझाने की कोशिश की, लेकिन बेटे के मुताबिक, वर्षा ने उसे अपनी जिंदगी में दखल नहीं देने की बात कही थी। वर्षा का कहना था कि वह अपनी मर्जी से जीवन जीना चाहती है और उसे कोई रोक नहीं सकता। बेटे के अनुसार, विवाद के दौरान वर्षा ने पवन से घर छोड़कर जाने की बात भी कही थी। मकान वर्षा के नाम होने के कारण पवन के सामने रहने को लेकर भी मुश्किलें थीं। वर्षा ने बच्चों को भी साथ लेकर जाने की बात कही थी।

इंदौर के राऊ इलाके की साईं विहार कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों करीब सात महीने से एक ही घर में रहते हुए भी अलग-अलग रह रहे थे।

इंदौर के राऊ इलाके की साईं विहार कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों करीब सात महीने से एक ही घर में रहते हुए भी अलग-अलग रह रहे थे।

वारदात से पहले बच्चों को खेलने भेजा था रविवार को इंदौर के राऊ इलाके की साईं विहार कॉलोनी में पवन ने पत्नी वर्षा की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय दंपती के 15 साल के बेटे और 7 साल की बेटी घर से बाहर खेलने गए हुए थे।

शाम करीब 4 बजे दोनों बच्चे घर लौटे तो घर के अंदर मां का शव पड़ा था और पिता फंदे पर लटके हुए थे। सूचना मिलने पर राऊ पुलिस मौके पर पहुंची। वर्षा के गले में जंजीर लिपटी हुई मिली और उनकी गर्दन में चाकू फंसा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पवन ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाई थी।

मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

बेटा-बेटी को खेलने भेजा, पत्नी की गला रेतकर हत्या

इंदौर के राऊ इलाके में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना रविवार को साईं विहार कॉलोनी की है। पढ़िए पूरी खबर।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *