नरसिंहपुर में फंदे पर मिला इलेक्ट्रीशियन का शव:2-3 दिन पुराना बताया जा रहा शव, पत्नी रहती थीं अलग; बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होगा




नरसिंहपुर के गांधी वार्ड में मंगलवार को घर के अंदर 42 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन नितेश उर्फ नित्तू सोनी का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, शव 2-3 दिन पुराना है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। नितेश, ओमकार प्रसाद सोनी के बेटे थे। वह कोतवाली थाना क्षेत्र में नीलेश लॉज के पास अकेले रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वे नजर नहीं आ रहे थे। सोमवार को नितेश का एक दोस्त उनके घर पहुंचा था, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर लौट गया। मंगलवार सुबह कुछ लोग फिर घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और घर से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर गई। कमरे में नितेश का शव लकड़ी के मलबे/धोड़ी में लंबे कपड़े के सहारे फंदे पर लटका मिला। भाई गाडरवारा से पहुंचा पुलिस के मुताबिक, नितेश शादीशुदा थे, लेकिन उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रहती थीं। सूचना मिलने पर उनका भाई गाडरवारा से नरसिंहपुर पहुंचा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *