नर्मदापुरम में चल समारोह से पहले चाकूबाजी:ऑटो चालक के पेट पर मारा चाकू; आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया




नर्मदापुरम के रसूलिया क्षेत्र में हरदा बायपास स्थित सियाराम कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 10 बजे चाकूबाजी हो गई। प्रतिमा विसर्जन का चल समारोह निकलने से पहले हुए विवाद में ऑटो चालक अमित उर्फ बंटी सांवले घायल हो गया। आरोप है कि कॉलोनी निवासी मनीष भदौरिया ने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला किया। घटना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई। इस दौरान आरोपी को नहीं पकड़े जाने पर लोग नाराज हो गए। भीड़ ने चाकू मारने के आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। लोगों ने पुलिस पर दूसरे आरोपी को भगाने का आरोप भी लगाया। शराब पीने से मना करने पर हुआ विवाद देहात थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने बताया कि रोहना निवासी ऑटो चालक अमित सांवले दशहरा उत्सव के दौरान सियाराम कॉलोनी आए थे। इसी दौरान कॉलोनी निवासी मनीष भदौरिया अपने साथी के साथ बैठकर शराब पी रहा था। कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने उन्हें वहां बैठकर शराब पीने से मना किया। युवक ने कहा कि प्रतिमा और झांकी का चल समारोह निकलने वाला है। इसी बात पर मनीष भदौरिया नाराज हो गया और युवक से झगड़ने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे ऑटो चालक पर हमला विवाद के दौरान अमित उर्फ बंटी सांवले दोनों को छुड़ाने पहुंचे। आरोप है कि मनीष भदौरिया ने चाकू निकालकर अमित के पेट पर वार कर दिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी के मुताबिक, अमित को ज्यादा चोट नहीं आई। प्रारंभिक इलाज के बाद वह घर चला गया। लोगों ने दूसरे आरोपी के भी शामिल होने का लगाया आरोप घटना के बाद लोगों का कहना था कि चाकू से हमला करने में दो लोग शामिल थे। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से चला गया। इसी बात को लेकर लोगों ने पुलिस पर एक आरोपी को भगाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने बताया कि मनीष भदौरिया को हिरासत में लिया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि चाकूबाजी की घटना में कितने लोग शामिल थे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *