Headlines

निजी प्लॉट पर मिट्टी डालकर रास्ता बनाने की कोशिश:मंविरोध पर धमकाने का आरोप, संत समाज ने SP कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार; आंदोलन की चेतावनी




मंदसौर के सीतामऊ फाटक इलाके के बालाजी नगर में प्लॉट पर जबरन रास्ता बनाने को लेकर विवाद हुआ। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए संत समाज गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। जगदीश पिता मोतीनाथ ने एसपी विनोद कुमार मीना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की। जगदीश ने नंदलाल, जगदीश, घनश्याम, मुकेश और ज्वालाप्रसाद पिता लक्ष्मण माली पर प्लॉट पर मिट्टी डालकर नया रास्ता बनाने की कोशिश का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्लॉट पर कोई सार्वजनिक रास्ता नहीं है। जगदीश के मुताबिक, नवंबर में पांचों लोग प्लॉट पर पहुंचे। मिट्टी डालकर सीधा रास्ता बनाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज की और झगड़े पर उतारू हो गए। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं के जरिए झूठे केस में फंसाने और लाठी से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। जगदीश ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी डंपर से कुचलवाने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि देर रात तक वाहन चलाकर घर लौटने के कारण उन्हें अपनी जान का खतरा है। जगदीश ने बताया कि वह गुरु गोरक्षनाथ इंटरनेशनल फाउंडेशन नाथ योगी संप्रदाय के मंदसौर जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के डर से वह अपने प्लॉट पर भी नहीं जा पा रहे हैं। एसपी विनोद कुमार मीना ने संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संत समाज ने कहा कि जल्द कार्रवाई कर जगदीश को सुरक्षा नहीं दी गई, तो देशभर के संतों के साथ आंदोलन किया जाएगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *