![]()
नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा और इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के फैसलों का जिक्र किया। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद बांग्लादेश के निर्माण, बैंकों के राष्ट्रीयकरण और हरित क्रांति से खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने की बात कही। वक्ताओं ने 1974 के परमाणु परीक्षण, सिक्किम के भारत में विलय और कोयला खदानों के राष्ट्रीयकरण का भी जिक्र किया। कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी को नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, ब्लॉक कांग्रेस के मोनू लोकस, ओम दीवान, गजेंद्र यादव, जावेद दुर्रानी, इलियास कुरैशी, बबली तंवर, ब्रजेश मित्तल, पृथ्वी सिंह वर्मा, धर्मेंद्र परिहार, ब्रजेश सक्सेना और इकबाल कुरैशी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
publish_date
नीमच में मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती:कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
