Headlines

नौगांव में अवैध पटाखों से भरी टैक्सी जब्त:13 कार्टून आतिशबाजी सामग्री बरामद, झांसी से लाई जा रही थी खेप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा




छतरपुर जिले के नौगांव में पुलिस ने अवैध पटाखों का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 13 कार्टून आतिशबाजी सामग्री और तीन पहिया टैक्सी जब्त की गई है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत 2 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ी टैक्सी पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान पलेरा रोड पर अवैध पटाखों के परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद डिग्री कॉलेज के पास एक तीन पहिया टैक्सी को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान टैक्सी से कुछ कार्टून सड़क पर गिर गए। जांच करने पर वाहन से 13 कार्टून आतिशबाजी सामग्री मिली। झांसी से खरीदकर लाया था पटाखे पुलिस ने जमील खान निवासी झांकरी, मऊरानीपुर, जिला झांसी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पटाखे झांसी से खरीदकर लाने की बात कही। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश होने के लिए पाबंद किया गया है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *