![]()
आलीराजपुर के मोरधी गांव में दिलीप वास्कले की मौत को पहले सड़क हादसा माना गया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी ने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव और स्कूटी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर घटना को हादसा दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने 14 नवंबर को प्रेस वार्ता में बताया कि मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के मोरधी गांव का है। 12 नवंबर को शाम करीब 7 बजे दिलीप पिता अबेसिंह वास्कले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पिंटू की रिपोर्ट पर पुलिस ने पहले सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटनास्थल के हालात संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। जिला अस्पताल आलीराजपुर में पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। शुरुआती रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। चार-पांच साल से थे पत्नी और प्रेमी के संबंध जांच के दौरान घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस दशरिया तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि सेंगली और रमेश के बीच पिछले चार-पांच साल से संबंध थे। दिलीप को इसकी जानकारी होने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई। तुअर के खेत में गला घोंटकर की हत्या पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर को सेंगली ने रमेश को बताया कि उसका पति नशे में है। इसके बाद रमेश, महेश और सिलदार दिलीप को तुअर के खेत में ले गए। वहां पीली रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को स्कूटी पर रखकर चांदपुर-साकड़ी रोड पर ले गए। वहां दशरिया ने ट्रैक्टर से शव और स्कूटी पर दो बार आगे-पीछे ट्रैक्टर चढ़ाया, ताकि घटना सड़क हादसा लगे। पुलिस के मुताबिक, नानसिंह उर्फ नानका ने भी इस साजिश में मदद की। पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार पुलिस ने सेंगली, रमेश, महेश, दशरिया और नानसिंह उर्फ नानका को गिरफ्तार किया है। वहीं, सिलदार पिता जुरलिया फरार है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238, 61(2) और 3(5) बढ़ाई गई हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
publish_date
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या:शव और स्कूटी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हादसा दिखाया; 5 गिरफ्तार, एक फरार
