Headlines

पूर्व मंत्री बोले- विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा:रायसेन में कहा- वोट चोरी के आरोप झूठे; भारत 2027 तक विकसित देश बनेगा




रायसेन के सागर रोड स्थित श्रीराम परिसर में शनिवार रात सांची विधानसभा के तत्वावधान में गणमान्य नागरिक गोष्ठी हुई। इसका विषय ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ था। इसमें शहर के नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि भारत 2027 तक पूर्ण विकसित देश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और दुनिया में विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर वोट चोरी के झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की बात कही। बोले- घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए
डॉ. चौधरी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत जिन मतदाताओं के नाम दो-तीन जगह दर्ज थे, उन्हें एक जगह किया गया है। मृत लोगों और घुसपैठियों के नाम भी मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के जनमत से सत्ता हासिल करना ही सही तरीका है। नागरिकों और युवाओं को जागरूक होकर सही तथ्य समाज तक पहुंचाने चाहिए। अराजकता से समाज का विकास संभव नहीं
ब्रजेश चतुर्वेदी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अराजकता से समाज का विकास संभव नहीं है। आयोजन समिति ने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध वर्ग को एक मंच पर लाकर देशहित के मुद्दों पर चर्चा करना है। समिति ने कहा कि आगे भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *