![]()
विंध्य के मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए मंगलवार को रीवा के तीन बड़े अस्पतालों में नई स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू की गईं। संजय गांधी अस्पताल में 6.5 करोड़ रुपए की नेट (NAT) मशीन लगाई गई। गांधी मेमोरियल अस्पताल (GMH) में नवजात बच्चों के लिए मिल्क बैंक शुरू किया गया। वहीं, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हार्ट ICU के बेड 10 से बढ़ाकर 20 कर दिए गए। इन सुविधाओं का लोकार्पण किया गया, ताकि गंभीर बीमारियों का इलाज रीवा में ही मिल सके। संजय गांधी अस्पताल में अस्पताल में करीब 6.5 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक नेट (NAT) मशीन लगाई गई है। गांधी मेमोरियल अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए मिल्क बैंक शुरू किया गया है। इससे जरूरतमंद बच्चों को मां का दूध मिल सकेगा। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बढ़े ICU के बेड अस्पताल के हार्ट ICU में बेड की संख्या 10 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है। वहीं, नेफ्रोलॉजी ICU में भी बेड 5 से बढ़ाकर 10 किए गए हैं। इसके अलावा, बच्चों के इलाज के लिए REIC सेंटर और पीडियाट्रिक कैंसर डे केयर यूनिट भी शुरू की गई है। रीवा में ही मिलेंगी बेहतर इलाज की सुविधाएं डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इन नई सुविधाओं से विंध्य क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब मरीजों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। रीवा में ही आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इन सुविधाओं से दिल और किडनी की गंभीर बीमारियों के साथ बच्चों के इलाज की क्षमता भी बढ़ेगी।
publish_date
बच्चों के कैंसर इलाज के लिए डे केयर यूनिट शुरू:हार्ट ICU में अब 20 बेड; डिप्टी CM ने रीवा के 3 अस्पतालों में नई स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ
