![]()
अनूपपुर जिले की बिजुरी पुलिस ने बुधवार रात न्यू बस स्टैंड के प्रतीक्षालय से गांजा बेचने पहुंचे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 714 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी और गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि बुधवार रात मोबाइल गश्त के दौरान पुलिस टीम न्यू बस स्टैंड पहुंची थी। यहां प्रतीक्षालय में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। इस पर वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। झोले में मिला गांजा, सप्लायर का नाम बताया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बृजेश कुमार शर्मा (43), पिता स्व. दीपनारायण शर्मा, निवासी बेलियाछोट, थाना बिजुरी बताया। उसके झोले की तलाशी लेने पर हरी सूखी पत्तियां, डंठल और बीज मिले। जांच में यह गांजा निकला। आरोपी ने बताया कि वह देवगवां निवासी राजेन्द्र द्विवेदी से गांजा खरीदकर लाया था और इसे स्थानीय बाजार में बेचने वाला था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास सिंह, सउनि प्रभाकर पटेल, आरक्षक विश्वजीत मिश्रा, लक्ष्मण डांगी, रोहित भगत और करमजीत सिंह शामिल रहे। एक हफ्ते में 17 कार्रवाई, ढाई क्विंटल गांजा जब्त अनूपपुर पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में गांजा तस्करी के मामलों में 17 कार्रवाई की गई हैं। इस दौरान करीब ढाई क्विंटल गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब सवा करोड़ रुपए बताई गई है।
publish_date
बस स्टैंड से 714 ग्राम गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार:पुलिस ने बताया-कोतमा से खरीदकर स्थानीय बाजार में बेचने पहुंचा था आरोपी
