![]()
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर पहली बार बड़वानी जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। शनिवार को शाम 6 बजे ठीकरी पहुंचेंगे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे संगठनात्मक बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ठीकरी में जिला बैठक को करेंगे संबोधित भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री खंडवा और खरगोन जिले का प्रवास करते हुए महेश्वर से ठीकरी पहुंचेंगे। यहां सांवरिया गार्डन में जिला बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद जिला प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होंगे। उनका रात्रि विश्राम खलघाट में रहेगा। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल रविवार, 15 नवंबर को सुबह 11:30 बजे चंद्रशेखर पानसेमल पहुंचेंगे। यहां भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्व. अनूप मिश्रा के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे निवाली में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित प्रतिमा अनावरण और जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। वर्चुअल बैठक में सौंपी जिम्मेदारियां जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि प्रवास की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को वर्चुअल जिला बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष अजय यादव और जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव की मौजूदगी में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह ने किया और आभार सचिन चौहान ने माना
publish_date
बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री पहली बार बड़वानी आएंगे:दो दिन का प्रवास; ठीकरी, पानसेमल और निवाली में कार्यक्रमों में होंगे शामिल
