Headlines

बैतूल में रात का पारा 3 डिग्री गिरा:8 से लुढ़ककर 15 डिग्री पर पहुंचा तापमान, 10 से 12 नवंबर तक 12 डिग्री तक आने का अनुमान




बैतूल जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रातें सर्द होने लगी हैं, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी बनी हुई है। बीती रात न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा 18 डिग्री से घटकर 15 डिग्री पर पहुंच गया। इससे सुबह और देर रात ठंडक बढ़ गई है। दिन का तापमान 29 डिग्री के करीब भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ था। बीती रात इसमें 3 डिग्री की गिरावट आई। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रहा। यानी रात में ठंड बढ़ रही है, लेकिन दिन का तापमान अभी भी 29 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 10 से 12 नवंबर के बीच 12 डिग्री तक पहुंचेगा पारा पिछले 10 दिनों के मौसम रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में अधिकतम तापमान 23 से 29 डिग्री के बीच रहा। 29 अक्टूबर को दिन का पारा 23 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई और नवंबर की शुरुआत में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के आसपास रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान ज्यादातर 17 से 19 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है। 10 से 12 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इससे सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ेगा। हालांकि, दिन में धूप के कारण फिलहाल गर्मी से पूरी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *