Headlines

भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में महिला बेचते मिली शराब:गांधीनगर-बैरागढ़ के होटल, ढाबों-रेस्टोरेंट की चेकिंग; 10 केस बनाए




भोपाल के मदर इंडिया कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की रात आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। यहां एक घर में महिला के पास से अवैध शराब मिली। टीम ने महिला के विरुद्ध केस बनाया। रात में ही दो टीमों ने गांधीनगर और बैरागढ़ क्षेत्र के होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की चेकिंग की। आबकारी कंट्रोलर वर्षा उइके ने बताया कि मदर इंडिया कॉलोनी निवासी महिला आदतन अपराधी है। घर में ही उसने अवैध देशी शराब जमा कर रखी थी और बेच रही थी। उसके विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 45 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। बैरागढ़ के जैन मंदिर के पास कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रीति उइके और टीम ने बैरागढ़ जैन मंदिर के पास एक घर पर टीम ने दबिश दी। जहां से भी अवैध शराब जब्त की गई। उप निरीक्षक स्वाति बघेल ने करोंद क्षेत्र में कार्रवाई की। गांधीनगर नई बस्ती में 500 लीटर लहान बरामद कर प्रकरण बनाया गया। दोपहिया गाड़ियों से शराब की सप्लाई सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि भोपाल में कई युवक दोपहिया वाहनों से शराब की सप्लाई कर रहे हैं। ऐसे में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया जाकर ऐसे युवकों को पकड़ा जा रहा है। बीते दिनों तीन युवकों को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में उनकी गैंग के बारे में पता लगा रहे हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *