![]()
भोपाल के बाग मुगालिया क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट दिखाई दिया है। एक शावक ने 16 साल के युवक पर हमला किया। हालांकि, युवक को ज्यादा चोंट नहीं आई, लेकिन उसका एम्स में इलाज किया गया। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है, लेकिन इसकी जानकारी सोमवार शाम को सामने आई। इसके बाद वन विभाग का अमला सर्चिंग में जुट गया है। पुलिस के मुताबिक, तेंदुए के शावक ने 16 साल के आदित्य कश्यप पर हमला किया। आदित्य को शावक के पंजे से चोंट आई। हालांकि, तेंदुआ जंगल में भाग निकला। इधर, आदित्य को तुरंत एम्स ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। इसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पहले टाइगर की जानकारी सामने आई
पहले युवक पर टाइगर द्वारा हमला करने की जानकारी सामने आई, लेकिन यह तेंदुआ का शावक निकला। डीएफओ लोकप्रिय भारती ने बताया कि बाग मुगालिया क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट रहता है। हमले की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर पता लगा रहे हैं।
publish_date
भोपाल के बागमुगलिया में तेंदुए का मूवमेंट:ईको लॉजिकल पार्क में युवक पर हमला किया; एम्स में इलाज
