Headlines

भोपाल में पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी:पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग के नाम पर की वारदात




भोपाल में पार्ट टाइम जॉब के जरिए अच्छी कमाई का झांसा देकर साइबर जालसाज ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के कर्मचारी से 1.80 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने कंपनी का प्रमोशन करने के लिए ऑनलाइन रेटिंग देने का काम दिया था। इसके बाद कर्मचारी के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाल ली। शाहपुरा पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पल्लवी नगर निवासी विनोद गुप्ता (49) शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत हैं। जनवरी 2025 में उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने पार्ट टाइम जॉब के जरिए अच्छी कमाई का ऑफर दिया, लेकिन विनोद ने उस समय काम करने से इनकार कर दिया। अगले दिन आरोपी ने दोबारा फोन किया तो विनोद ने खाली समय में काम करने के बारे में सोचा। कंपनी प्रोशन रेटिंग के नाम पर झांसा दिया बातचीत के दौरान आरोपी ने बताया कि कंपनी के प्रमोशन के लिए ऑनलाइन रेटिंग देनी होगी और इसके बदले भुगतान किया जाएगा। इसी दौरान जालसाज ने उनसे बैंक खाते से संबंधित जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से 1.80 लाख रुपए निकाल लिए गए। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी खाते से रकम निकलने का पता चलने पर विनोद ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के बाद केस डायरी शाहपुरा थाने पहुंची। पुलिस ने अब अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *