![]()
कटनी जिले की बरही पुलिस ने 1 किलो 381 ग्राम गांजे के साथ 60 वर्षीय विजय पारधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की कीमत करीब 13 हजार रुपए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे ने शनिवार देर शाम बताया कि दीपावली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस टीम करौदी खुर्द, करौदी कला, विचपुरा और छिदिया टोला के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची थी। बरगद के पेड़ के नीचे मिला थैला गश्त के दौरान पुलिस टीम बरही से करौदी कला ददरा मोड़ की ओर पहुंची। यहां मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर अंदर बाईं ओर बरगद के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति थैला लेकर बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। उसने अपना नाम विजय पारधी (60), पिता बीजल पारधी, निवासी हीरापुर पारधी टोला, थाना बरही, जिला कटनी बताया। थैले के बारे में पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने मौके पर थैले की तलाशी ली। उसमें सफेद पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में पत्ती और बीज वाला गांजा मिला। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तौलने पर इसका वजन 1 किलो 381 ग्राम निकला। पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया। बरही थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
publish_date
पेड़ के नीचे बैठा मिला 60 वर्षीय गांजा तस्कर:बरही पुलिस ने थैले से 1 किलो 381 ग्राम गांजा किया जब्त, कीमत करीब 13 हजार रुपए
