![]()
भोपाल में पति की मौत के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए कारोबार शुरू करने वाली 49 वर्षीय महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके होटल पार्टनर ने होटल में मौका पाकर उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की। परेशान होकर महिला ने दो दिन पहले शाहपुरा थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी अभिषेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान शाहपुरा पुलिस के मुताबिक, महिला के पति का निधन हो चुका है। उसके पास पैतृक संपत्ति थी। वह इसके सहारे अपना कारोबार शुरू करना चाहती थी, ताकि आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर न रहना पड़े। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान अभिषेक नाम के युवक से हुई। बातचीत बढ़ने पर महिला ने उसके सामने कारोबार शुरू करने की इच्छा जाहिर की। आरोपी ने होटल में पार्टनरशिप का दिया प्रस्ताव आरोप है कि अभिषेक ने महिला को साथ मिलकर होटल संचालित करने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद दोनों ने बावड़िया कला स्थित एक होटल लीज पर लिया और पार्टनरशिप में उसका संचालन शुरू किया। महिला का आरोप है कि 25 दिसंबर 2025 को आरोपी ने होटल में मौका पाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे बदनाम करने की धमकी दी, ताकि वह किसी को इसकी जानकारी न दे। आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर महिला ने आरोपी के व्यवहार और कथित ज्यादती से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की। शाहपुरा थाना पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को आरोपी के खिलाफ रेप, मारपीट और धमकाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
publish_date
भोपाल में होटल पार्टनर ने महिला से किया रेप:पति की मौत के बाद कारोबार में बनाया था पार्टनर; बदनाम करने का कहकर चुप कराया, पीटा भी
