Headlines

भोपाल में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कमरे में लटका मिला शव; लंबे समय से टीबी की बीमारी से था पीड़ित




भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी, आनंद नगर में गुरुवार सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुबह करीब 4:30 बजे उसे घर के कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जयपुर में करता था ड्राइवरी का काम पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेश ठाकुर पिता घिसालाल ठाकुर (45), निवासी गुप्ता कॉलोनी, आनंद नगर के रूप में हुई है। वह जयपुर में ड्राइवरी का काम करता था। बताया गया है कि राजेश लंबे समय से टीबी की बीमारी से पीड़ित था। बीमारी के कारण वह फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था। रात में परिवार के साथ खाया था खाना परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेश ने रात में परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब 4:30 बजे परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और अन्य तथ्यों के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *