Headlines

सरकारी सैर की जमीन पर मकान बनाने का आरोप:भिंड में एसडीएम ने निर्माण रुकवाने के दिए निर्देश




भिंड के अटेर क्षेत्र के मनेपुरा गांव में शासकीय सैर की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाने का मामला सामने आया है। ग्रामीण की शिकायत पर एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए हैं। मामला माता मंदिर के पास स्थित करीब 60 फीट चौड़ी शासकीय सैर की जमीन का है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दो लोगों ने जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने के लिए पिलर खड़े कर दिए हैं। मनेपुरा निवासी रामसहाय जोशी ने एसडीएम अटेर को दिए आवेदन में बताया कि गांव में माता मंदिर के पास से शासकीय सैर निकलती है, जो आगे खेतों की ओर जाती है। आरोप है कि ध्रुव कुमार पांडेय और उनके बेटे प्रवीण पांडेय ने इस जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण शुरू कर दिया है। मौके पर मकान बनाने के लिए पिलर भी खड़े कर दिए गए हैं।
पहले भी जमीन पर कब्जा करने का आरोप आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोगों ने पहले सर्वे नंबर 248 और 249 के पास स्थित शासकीय सैर की जमीन पर कब्जा कर जालीदार फेंसिंग लगा दी थी। अब माता मंदिर के पास की जमीन पर भी अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा है। जांच के बाद निर्माण रोकने के निर्देश मामले में एसडीएम अटेर ने 16 नवंबर को नायब तहसीलदार, उपतहसील सुरपुरा को पत्र जारी किया है। इसमें शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि यदि जांच में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण होना पाया जाता है तो तत्काल यथास्थिति कायम कर निर्माण कार्य रुकवाया जाए। एसडीएम ने कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन कार्यालय में भेजने के निर्देश भी दिए हैं। पत्र की प्रतिलिपि थाना प्रभारी सुरपुरा को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *