![]()
मंडीदीप में विजयादशमी के अगले दिन बुधवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। झिरिया घाट पर भोपाल रोड और मिसरोद क्षेत्र की 45 से ज्यादा दुर्गा उत्सव समितियों की प्रतिमाएं कृत्रिम कुंडों में विसर्जित की गईं। झिरिया घाट पर समितियों का स्वागत श्री हिंदू उत्सव समिति ने घाट पर पंडाल लगाकर झांकियों का पूजन किया। समिति पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अजित सिंह चौहान, सचिव अशोक भार्गव, कोषाध्यक्ष केके चौबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान, परितोष रॉय, हिमांशु चौकसे, प्रेम पाल और हिम्मत पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। चार स्थानों पर हुआ विसर्जन शहर में झिरिया घाट, छठ घाट, दाहोद डेम और पिपलिया लोरका घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। झिरिया घाट पर बने कृत्रिम कुंड विसर्जन का मुख्य केंद्र रहे। देर रात तक चले भंडारे और कन्याभोज विसर्जन के साथ शहर में भंडारे और कन्याभोज भी हुए। एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर भक्तों को महाप्रसादी बांटी गई।
publish_date
मंडीदीप के झिरिया घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:45 से ज्यादा समितियां पहुंचीं, हिंदू उत्सव समिति ने पदाधिकारियों का स्वागत किया
