मंत्री-कमिश्नर की मंजूरी के बिना सचिव ने किए तबादले:कंसाना की आपत्ति के बाद बीज प्रमाणीकरण संस्था के एमडी के प्रभार वाले आदेश निरस्त




मध्यप्रदेश कृषि विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक प्रक्रिया की अनदेखी का मामला सामने आया है। कृषि सचिव निशांत वरवड़े द्वारा मध्यप्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के प्रबंध संचालक का प्रभार बदलने संबंधी जारी किए गए दो आदेशों को कृषि उत्पादन आयुक्त केसी गुप्ता ने निरस्त कर दिया है। दोनों आदेशों को ‘नुल एंड वॉयड’ घोषित करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी पूर्व पदस्थापना पर बहाल कर दिया गया है। मंत्री की नोटशीट के बाद कार्रवाई कृषि सचिव ने 2 नवंबर 2026 को दो आदेश जारी कर संस्था के तत्कालीन प्रबंध संचालक रेवा सिंह सिसौदिया को संचालनालय में पदस्थ कर दिया था और उनकी जगह संचालनालय में कार्यरत अपर संचालक डमरूलाल कोरी (डीसी कोरी) को प्रबंध संचालक का प्रभार सौंप दिया था। यह फेरबदल विभागीय मंत्री ऐदल सिंह कंषाना और कृषि उत्पादन आयुक्त की मंजूरी के बिना किया गया। मंत्री को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने 2 नवंबर को ही नोटशीट लिखकर आपत्ति जताई। इसके बाद 7 नवंबर को कृषि उत्पादन आयुक्त केसी गुप्ता ने सचिव के दोनों आदेश निरस्त कर दिए। आदेश में क्या कहा गया कृषि उत्पादन आयुक्त के आदेश क्रमांक 135/कृ.उ.आ.भा./2026 दिनांक 7 नवंबर 2026 में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि सचिव द्वारा जारी आदेश क्रमांक 2168/2026/14-1 और 2170/2026/14-1 दिनांक 2 नवंबर 2026 को प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त किए बिना जारी किया गया था। आदेश में कहा गया है कि म.प्र. सामान्य प्रशासन विभाग के 3 जुलाई 2018 के निर्देशों के अनुसार विभाग प्रमुखों एवं अपर/संयुक्त विभाग प्रमुखों से संबंधित स्थापना प्रकरण कृषि उत्पादन आयुक्त के माध्यम से प्रस्तुत किए जाने चाहिए थे, लेकिन इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। अतः दोनों आदेश ‘Null and Void’ घोषित करते हुए संबंधित अधिकारियों की पदस्थापना पूर्ववत रखने के निर्देश दिए गए हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *