Headlines

मऊगंज में जमीन विवाद पर भिड़े दो परिवार:महिलाओं समेत कई लोग घायल; दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज




मऊगंज थाना क्षेत्र के दामोदरगढ़ गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हुई। इसमें महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों का सिविल हॉस्पिटल मऊगंज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष ने गाली-गलौज और तोड़फोड़ का लगाया आरोप पहले पक्ष के अंजनी कुमार पटेल (50), निवासी दामोदरगढ़ ने बताया कि उनके परिवार का दूसरे पक्ष से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि रविवार को दूसरे पक्ष के लोग नशे की हालत में आए और गाली-गलौज करने के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। इस पक्ष से अंजनी कुमार पटेल, नेहा पटेल (21), नीरा पटेल (22), नीतीश पटेल (18) और मानमती पटेल (45) घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष ने जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया दूसरे पक्ष के अनिल कुमार पटेल और सुशील पटेल भी घायल हुए हैं। उनका आरोप है कि अंजनी पटेल का परिवार जमीन पर कब्जा कर रहा है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। दोनों पक्षों पर काउंटर केस दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मऊगंज थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी अजय खोबरागड़े ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *