![]()
रीवा आईजी के विशेष अभियान के तहत नईगढ़ी थाना पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। आज गुरुवार को पुलिस ने उसके पास से 497 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 5,500 रुपए बताई गई है। आरोपी की पहचान दिवाकर साकेत (25) निवासी बहुती हरिजन बस्ती, थाना नईगढ़ी के रूप में हुई है। महुआ के पेड़ के पास खड़ा था युवक पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहुती पुलिया के उत्तर में सुमेदा कला रोड पर महुआ के पेड़ के पास एक युवक गांजा बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 497 ग्राम गांजा मिला। आरोपी गांजे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं दिखा सका। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने गवाहों के सामने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मामला जमानती प्रकृति का होने से आरोपी को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया। उसे तय समय पर न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकान्त सरयाम और एसडीओपी सचि पाठक के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकडे और उनकी टीम शामिल रही।
publish_date
मऊगंज में 497 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार:नईगढ़ी पुलिस ने बहुती पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ा; एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
