Headlines

मां वैष्णो देवी मंदिर का 31वां भंडारा:50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु लेंगे महाप्रसाद, कल होगा भंडारा




बड़वानी के मां वैष्णो देवी मंदिर में 23 अक्टूबर को 31वां विशाल भंडारा होगा। इसमें 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के महाप्रसाद लेने की उम्मीद है। आयोजन के लिए तैयारियां चल रही हैं। समिति पदाधिकारी अनिल जोशी और आनंद हल्दीवाल ने बताया कि भंडारे के लिए 40 क्विंटल सब्जी, 40 क्विंटल पूड़ी और 17 क्विंटल शक्कर की नुक्ती तैयार की जा रही है। व्यवस्था में 50 से ज्यादा स्वयंसेवक, हलवाई और महिलाएं सेवा दे रही हैं। मंदिर के तरफ से होता है पूरा इंतजाम। इस भंडारे की शुरुआत 19 अक्टूबर 1996 को आनंद हल्दीवाल परिवार ने की थी। पहले 10 से 15 हजार श्रद्धालु आते थे, अब मंदिर समिति सामूहिक रूप से इसकी व्यवस्था संभालती है। शहर में 24 अक्टूबर को पाला बाजार स्थित मां कालिका माता मंदिर में 28वां भंडारा होगा। 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर आशाग्राम रोड स्थित मां त्रिवेणी माता मंदिर में भी भंडारा होगा, जहां कन्या भोजन और दूध की प्रसादी बांटी जाएगी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *