![]()
मुरैना शहर में आज बिजली उपभोक्ताओं को 5 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। गणेशपुरा जोन में सीमेकल कंपनी का 33 केवी का नया फीडर बनाया जा रहा है। इसी काम के चलते बिजली कटौती की जा रही है। विभाग के मुताबिक, निर्धारित समय के दौरान काम पूरा नहीं होने या आवश्यकता पड़ने पर बिजली कटौती की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित बिजली कटौती के दौरान शहर के इन 5 फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग ने जारी की सूचना बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को कटौती की जानकारी देते हुए बताया है कि यह शटडाउन नए 33 केवी फीडर के निर्माण कार्य के लिए लिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें और बिजली से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें।
publish_date
मुरैना में आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली:नए 33 केवी फीडर के निर्माण के चलते शटडाउन; जौरा रोड, कोर्ट और कमिश्नरी समेत कई इलाके रहेंगे प्रभावित
