![]()
मुरैना में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां महिला डांसरों के साथ स्टेज पर युवकों ने जमकर ठुमके लगाए। इसी दौरान जन्मदिन मना रहे एक नाबालिग युवक ने लाइसेंसी रायफल से कई राउंड हर्ष फायर किए। युवक ने फायरिंग का वीडियो बनवाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा जिनावली की है। 1 नवंबर को बनाया गया था वीडियो यह वीडियो 1 नवंबर जन्मदिन समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला डांसर स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं, जबकि कुछ युवक उनके साथ डांस कर रहे हैं। इसी दौरान एक युवक रायफल से हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान दीपू गुर्जर के रूप में हुई है। फायरिंग करने वाले की पहचान हुई जन्मदिन की पार्टी में की गई फायरिंग का वीडियो युवक ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद माता बसैया थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। थाना प्रभारी एसआई विवेक तोमर के अनुसार, रायफल से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
publish_date
मुरैना में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग:नाबालिग ने लाइसेंसी रायफल से कई राउंड गोलियां चलाईं, फिर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
