Headlines

मैहर में चक्रवाती तूफान अर्नव से हल्की बारिश:तीन दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, तापमान में भी गिरावट के आसार




बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ का असर विंध्य क्षेत्र के मौसम पर दिखाई देने लगा है। बुधवार सुबह से ही मैहर में आसमान पर बादल छाए रहे और करीब 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट और सुबह-रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 28 से 30 अक्टूबर तक मैहर, सतना और रीवा संभाग में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।अचानक हुई बारिश में मैहर सब्जी मंडी में दुकानदार समान बचाते नजर आए। बादलों से दिन के तापमान में आ सकती है गिरावट मैहर में सुबह हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आसमान में बादलों की मौजूदगी के चलते धूप का असर कम रह सकता है। अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में गिरावट आने के साथ सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने की संभावना है। फिलहाल मैहर में मौसम के इस बदलाव के बीच लोगों को बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *